कसमार : नो ड्यूज प्रमाण पत्र मिलने के बावजूद खत्म नहीं हुआ ऋण
बोकारो, जून 10 -- कसमार प्रखंड के गर्री पंचायत के बनकनारी टोला निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग इमामुद्दीन अंसारी एवं इसी पंचायत के तेलमुंगा निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग देवनाथ गोसाई बैंक ऑफ इंडिया की कसमार शाखा की तकनीकी और प्रशासनिक व्यवस्था के कारण गंभीर परेशानी का सामना कर रहे हैं। दोनों ने इस शाखा से केसीसी ऋण लिया। जिसके बाद ऋण समझौता शिविर में ऋण चुकता कर बैंक से नो ड्यूज प्रमाण पत्र भी ले लिया, लेकिन इसके बावजूद इन दोनों के खाते में मामूली रकम 36 पैसा एवं दो रूपये 25 पैसा अचानक क्रेडिट कर दिया गया। चूंकि दोनों ने ऋण चुकता कर दिया, इसलिए दोनों बेफिक्र थे। अब पिछले कुछ माह से दोनों के नाम पर मिलनेवाली वृद्धावस्था पेंशन पर रोक लग गयी है, क्योंकि इन दोनों का बैंक एकाउंट एनपीए होने की वजह से फ्रिज हो गया है। यह भी पढ़ें- कसमार : नो ड्यूज प्रमाण पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.