बोकारो, मई 1 -- कसमार प्रखंड अंतर्गत टांगटोना पंचायत के बगियारी में गुरुवार को आए तेज आंधी-तूफान में विशाल पलास का पेड़ गिरने से एक वृद्ध की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य लोग मामूली रूप से घायल हो गये। मृतक की पहचान टांगटोना गांव के तेलियाडीह निवासी रवि महतो (60 वर्षीय), पिता जागू महतो के रूप में हुई है। इस संबंध में मृतक के पुत्र लुधेश्वर महतो ने कसमार थाना में एक मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया है कि गुरुवार सुबह करीब साढ़े दस बजे उनके पिता रवि महतो बकरी चराने के लिए गांव के समीप बगियारी मौजा स्थित खेत व जंगल क्षेत्र में गए थे। इसी दौरान अचानक तेज आंधी-तूफान आया और एक पलास का पेड़ टूटकर उनके ऊपर गिर पड़ा, जिससे उसमें दबकर उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी। यह भी पढ़ें- कसमार में वज्रपात होने से पुआल में लगी आगघटनास्थल की स्थिति घटना के सम...