बोकारो, जनवरी 29 -- कसमार, प्रतिनिधि। कसमार अंचल क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन मामले को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष भुवनेश्वर महतो ने गुरुवार को बोकारो उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) एवं जिला खनन पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर इस पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि बोकारो जिले के खेतको दामोदर नदी से ट्रैक्टर और हाइवा ट्रकों के माध्यम से बड़े पैमाने पर अवैध रूप से बालू का उठाव किया जा रहा है। यह बालू कसमार प्रखंड के बगियारी स्थित एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग कंपनी को आपूर्ति की जा रही है। इससे सरकार को भारी राजस्व नुकसान हो रहा है। भुवनेश्वर महतो ने आरोप लगाया कि निर्धारित क्षमता से अधिक भारी वाहनों के माध्यम से ग्रामीण सड़कों पर बालू ढुलाई की जा रही है, जिससे सड़कें क्षतिग्रस्त...