भागलपुर, फरवरी 17 -- प्रखंड के कसमाबाद गांव में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. रवि सुमन कुमार उर्फ अरुण मंडल, मुखिया अरविंद कुमार, मुखिया प्रतिनिधि प्रभाकर कुमार सहित जवाहर लाल मंडल ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान डॉ. रवि सुमन कुमार उर्फ अरुण मंडल ने बताया कि दिल्ली सहित बिहार-झारखंड के 16 जोड़ी पहलवानों ने भाग लिया। मंगलवार को दंगल प्रतियोगिता का समापन होगा। समापन के अवसर पर विजेता पहलवान को पुरस्कृत किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...