लखनऊ, जून 1 -- लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता कसमंडी कला गांव में प्राचीन इमारत विवाद के दो हफ्ते गुजरने के बाद पुरातत्व विभाग ने कोई जांच शुरू नहीं की। विभाग की ओर से न कोई टीम बनाई गई। न किसी प्रकार की जांचें हुई। ऐसे में पुरातत्व निदेशालय के अधिकारियों को कहना है कि किसके आदेश पर जांच शुरू करें। क्योंकि पुरातत्व विभाग के सूची में कसमंडी कला का प्राचीन इमारत दर्ज नहीं हैं। ऐसी स्थिति में पुरातत्व विभाग जांच के लिए उच्चाधिकारियों के आदेश के इंतजार में है। यह भी पढ़ें- कसमंडी कला : हिंदू पक्ष ने मदरसा संचालक के खिलाफ तहरीर दीजांच की स्थिति पुरातत्व विभाग के निदेशक रेनू द्विवेदी ने बताया कि कसमंडी कला मामले में पुरातत्व विभाग से कोई लेना-देना नहीं हैं। बीते दिनों विभाग के लोग मौके पर गए थे, क्योंकि कसमंडी कला गांव के आसपास उनका निवास हैं। ऐसी स्थि...