लखनऊ, जून 1 -- कसमंडी कला विवादित स्थल को लेकर राजनीति और गरमा गई है। सोमवार को हिंदू पक्ष से सुहेल देव आर्मी के अध्यक्ष योगेश पासी ने मदरसा संचालक मौलाना जमील अहमद और एक मुस्लिम संस्था के पदाधिकारी पर विवादित स्थल पर कलमा पढ़ाकर नट बिरादरी के 20 बच्चों के धर्मांतरण का प्रयास किए जाने का आरोप लगाया है। योगेश पासी ने मलिहाबाद थाने में इस संबंध में तहरीर दी है। उधर, लाखन आर्मी के अध्यक्ष सूरज पासी ने मोहनलालगंज सांसद आरके चौधरी को ज्ञापन देकर राजा कंसा के किले और शिव मंदिर को संरक्षित करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- धर्म परिवर्तन से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच की जाएमदरसा संचालक पर आरोप सुहेल देव आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश पासी के मुताबिक राष्ट्रीय मुस्लिम संगठन तहफूज-ए-नामूस-ए रिसालत एक्शन ट्रस्ट (टीएनआरटी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी...