पूर्णिया, फरवरी 26 -- कसबा, एक संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कसबा में बुधवार को दिव्यांगतापहचान पत्र के लिए शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कसबा नगर सहीत सभी बारह पंचायतों के दिव्यांग शिविर में पहुंचकर अपना अपना दिव्यांगता प्रमाण पत्र हेतु आवेदन दिये। शिविर का संचालन कसबा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. एमके दास के नेतृत्व में हुआ। जिसमें आर्थो डॉ. अंगद कुमार चौधरी एवं इएनटी डॉ.मो. तौसिफ अहमद ने शिविर में आये दिव्यांगों का जांच किया। शिविर में नये व पुराने सहित कुल 113 दिव्यांगजनों का आवेदन प्राप्त हुआ। सीएचसी प्रभारी डॉ. कृष्ण मोहन दास ने बताया कि यूडीआईडी व संबल योजना हेतु शिविर सफलता पूर्वक आयोजित हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...