पूर्णिया, मई 12 -- कसबा, एक संवाददाता। कसबा नगर परिषद क्षेत्र के नेहरू चौक के पास स्थायी टैम्पू स्टैंड निर्माण की मांग वर्षों से उठती रही है। इसको लेकर कई बार टैम्पू चालकों द्वारा आंदोलन भी किया गया, लेकिन अब तक स्थायी स्टैंड निर्माण की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है। स्थायी टैम्पू स्टैंड नहीं रहने के कारण बाजार क्षेत्र में जगह-जगह टैम्पू खड़े रहते हैं, जिससे अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। वहीं दुकानों के सामने वाहन खड़े रहने को लेकर दुकानदारों और टैम्पू चालकों के बीच विवाद भी होता रहता है। टैम्पू चालकों का कहना है कि नगर परिषद द्वारा दो स्थानों पर बैरियर लगाकर प्रतिदिन उनसे शुल्क वसूला जाता है, लेकिन इसके बदले उन्हें कोई बुनियादी सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाती। यह भी पढ़ें- महेशखूंट में हो अंतरराज्यीय बस स्टैंड का निर्माण उन्...