पूर्णिया, अगस्त 10 -- कसबा, एक संवाददाता। कसबा के बालू टोल निवासी दुर्गेश साह के पुत्र शिवम कुमार ने यूपीएससी की सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा में देशभर में 178वीं रैंक हासिल कर कसबा का मान बढ़ाया है। उनकी इस सफलता पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष सह भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी बमबम साह के नेतृत्व में समाज के वरिष्ठ लोगों ने शिवम को पुष्पगुच्छ और शॉल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शिवम की सफलता की सराहना करते हुए उन्हें आगे के लिए शुभकामनाएं दी गईं। बमबम साह ने कहा कि एक साधारण परिवार से आने वाले शिवम ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर यह सफलता हासिल की है। यह भी पढ़ें- छात्र सिद्धार्थ का असिस्टेंट कमांडेंट पद पर चयन उन्होंने कहा कि शिवम की उपलब्धि ने न केवल परि...