कटिहार, मार्च 10 -- कटिहार। सांसद तारिक अनवर ने कसबा के पूर्व विधायक सैय्यद गुलाम हुसैन के निधन पर दुःख प्रकट करते हुए शोक जताया। सांसद ने अपने शोक संदेश में कहा कि कसबा के पूर्व विधायक जनाब सैय्यद गुलाम हुसैन के इंतकाल की खबर से गहरा दुःख हुआ है। वे एक सुलझे हुए, शरीफ और जनता के बीच बेहद मक़बूल जनप्रतिनिधि थे। अपने सियासी और सामाजिक जीवन में उन्होंने हमेशा आम लोगों की खिदमत और इलाके के विकास के लिए ईमानदारी से काम किया। उनके इंतकाल से सार्वजनिक जीवन में एक बड़ी कमी महसूस होगी। उनकी शख्सियत में सादगी और समाज के प्रति समर्पण के भाव को हमेशा याद रखा जाएगा। उनकी विशेष खासियत थी कि वे समाज के सभी वर्गों को लेकर चलने का प्रयास करते थे। अल्लाह से दुआ है कि उनके चाहने वालों एवं परिवारजनों को इस कठिन वक्त को सहने की शक्ति प्रदान करें। शोक व्यक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.