बलिया, मार्च 27 -- बलिया, संवाददाता। चैत्र नवरात्र के आठवें दिन गुरुवार को मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की आराधना देवी भक्तों ने विधि-विधान से की। परम्परानुसार मां को सफेद फूल, प्रसाद, चुनरी अर्पित किया तथा नारियल व नारियल से बने मिष्ठान का भोग लगाया।नवरात्र के पहले व अंतिम दिन देवी भक्तों ने व्रत रखा। कुछ भक्त निर्जला, जबकि कुछ फलाहार कर उपवास पर रहे। शाम को आसपास के मंदिरों पर व्रती महिलाओं ने मातारानी का विधिवत श्रृंगार किया और पूजन-अर्चन कर हलवा व चने का भोग लगाकर मां की आरती की। भक्ति-भजन व मां के जयकारों से संपूर्ण वातावरण देवीमय हो उठा। मान्यता है कि जो भक्त मां महागौरी का आस्था व विश्वास से पूजन करता है उस पर मां की कृपा बनी रहती है और घर परिवार में धन व सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में कोरंटाड...