बागपत, जून 7 -- बागपत। पिलाना गांव में रविवार को सामाजिक समन्वय विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी विभिन्न पार्टियों से जुड़े कश्यप समाज के नेताओं ने प्रतिभाग किया। सभी ने अपने-अपने विचार रखे और एकजुट रहने का आह्वान किया गया। गोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने समाज को नशावृत्ति से दूर रहने का संकल्प दिलाया। साथ बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलाकर उन्हें बड़े पदों पर आसीन कराने का आह्वान किया गया। यह भी कहा कि कश्यप समाज एकजुट होकर अपनी राजनैतिक हिस्सेदारी को प्राप्त करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता 360 खाप के चौधरी बबली कश्यप ने की और संचालन कांग्रेस जिलाध्यक्ष लव कश्यप ने किया। यह भी पढ़ें- संगठित रहें समाज के लोग: कौशल राज सिंह देव इस दौरान विधान परिषद सदस्य किरणपाल कश्यप, शामली जनपद के भाजपा जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप, बिजनौर से रालोद जिलाध्...