रुद्रपुर, अप्रैल 5 -- किच्छा, संवाददाता। कश्यप ऋषि जयंती के अवसर पर सर्वसम्मति से कश्यप समाज समिति का संरक्षक दुर्गा प्रसाद कश्यप और अध्यक्ष सुनीता कश्यप को चुना गया। रविवार को सुनीता कश्यप के आवास पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाज को संगठित एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से कश्यप समाज समिति का गठन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से संरक्षक और अध्यक्ष के अलावा नंद किशोर कश्यप को उपाध्यक्ष, बबलू कश्यप को सचिव और डॉ. सूरजपाल कश्यप को उपसचिव चुना गया। अध्यक्ष सुनीता कश्यप ने कहा कि महर्षि कश्यप के आदर्श समाज को एकजुट करने और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने के लिए अत्यंत प्रेरणादायक हैं। कार्यक्रम में गोपाल कश्यप, दिनेश कश्यप, राम भरोसे कश्यप, हरप्रसाद कश्यप, मोहन लाल कश्यप, श्रीपाल कश्यप, हरिलाल कश्यप, नरेंद्र कश्यप, अमन कश्यप, बबलू कश्यप आदि मौजू...