मुजफ्फर नगर, मार्च 8 -- कश्यप एकता क्रांति मिशन के बैनर तले शनिवार को कश्यप समाज ने डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। समाज के लोगों ने महाराजा हिरण्यकश्यप के विरुद्ध की गई टिप्पणी पर गहरा रोष व्यक्त किया। धरने का नेतृत्व कर रहे प्रदेश अध्यक्ष अंकित कश्यप ने कहा कि कश्यप समाज को न तो संवैधानिक आरक्षण मिल रहा है और न ही सामाजिक न्याय। उल्टा समाज के गौरवशाली इतिहास को अपमानित किया जा रहा है।​ कार्यकर्ताओं ने समाज के लोगों की हत्याओं और असुरक्षा के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। प्रदर्शन में मोहित, संजीव, डॉ. मनीष और विक्की, करण, नीरज, अंकित, आनन्द, राकेश, धर्मपाल, अभिषेक, वंश, विलक्षित आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...