नई दिल्ली, मार्च 1 -- हिंदू समाज में शादी का बंधन बेहद पवित्र माना जाता है। ईश्वर को साक्षी मानकर दो लोगों के बीच रिश्ता होता है। जिसमे पूरे परिवार-समाज के लोगों का साथ होता है। शादी के जरिए परिवार, कुल और समाज के रीति-रिवाज और परंपराओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। इसी कड़ी में जब शादी के लिए दुल्हन सजती है उसके गहने भी बेहद खास होते हैं। इन गहनों में समाज की परंपरा, समृद्धि और परिवार के सुखद भविष्य की कामना छिपी होती है। भारत के अलग-अलग राज्यों में ट्रेडिशन और कल्चर में काफी सारा अंतर देखने को मिलता है और ये अंतर उन दुल्हनों के लिबास और गहनों में भी देखने को मिलता है। हर राज्य में शादी के समय इन ब्राइड्स की ज्वैलरी में एक बेहद खास चीज होती है जो उनके कल्चर से जुड़ी होती है। फिर चाहे उत्तराखंडी ब्राइड की बड़ी सी नथ हो या फिर राजस्थानी ब...