नई दिल्ली, दिसम्बर 25 -- राजधानी लखनऊ में 65 एकड़ में विकसित भव्य राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस भव्य परियोजना का उद्घाटन किया। लगभग 230 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह स्थल न केवल स्थापत्य की दृष्टि से अद्वितीय है, बल्कि भारतीय राजनीति और राष्ट्रनिर्माण को दिशा देने वाली महान विभूतियों को समर्पित एक प्रेरणा केंद्र भी है। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर प्रेरणा स्थल को देश को समर्पित किया। लखनऊ में हरदोई रोड पर गोमती किनारे यह स्थल बनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां निर्मित म्यूजियम का अवलोकन भी किया। जहां इन महान विभूतियों की जीवन यात्रा को संजोया गया है। म्यूजियम का आकार कमल के फूल का बनाया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा किआपक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.