नई दिल्ली, मार्च 27 -- मार्च के शुरुआती दिनों में तेजी से बढ़ती गर्मी से ऐसा लगा था कि शायद इस बार तपन पहले ही बढ़ने लगेगी, लेकिन 14 मार्च के बाद से उस पर ब्रेक लगा है। यही नहीं मौसम में आई नरमी अभी कुछ और दिन जारी रह सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। इसका असर शुक्रवार से ही दिखने लगा है। दिल्ली-एनसीआर के ज्यादातर इलाकों में बदली छाई हुई है और तेज हवाओं के चलते मौसम थोड़ा ठंडा है। यही नहीं पूरे पश्चिमोत्तर भारत यानी हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद समेत ज्यादातर क्षेत्रों में 28 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ ऐक्टिव हो जाएगा। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड में 27 मार्च से बारिश हो सकती है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में 28 मार्च से बारिश की संभावना है। इ...