जामताड़ा, जनवरी 6 -- मिहिजाम, प्रतिनिधि। मिहिजाम के पांच मजदूरों के कश्मीर में फंसे होने का मामला सामने आया है। मजदूरों ने मीडिया को कॉल रिकॉर्डिंग और वीडियो भेजकर दावा किया है कि वे मजदूरी के लिए कश्मीर गए थे, लेकिन अब उन्हें वहां से घर लौटने नहीं दिया जा रहा है। वीडियो और कॉल रिकॉर्डिंग में मजदूरों ने अपनी पहचान रवि मुशहर, दिलीप बाउरी, शिवा दास, भोला तुरी और सिकंदर तुरी के रूप में बताई है। सभी मजदूर मिहिजाम थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर स्थित पांच नंबर रोड और रेलपार गांधीनगर इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं। मजदूरों का दावा है कि उनसे प्रति व्यक्ति 40 हजार रुपए की मांग की जा रही है। कॉल रिकॉर्डिंग में यह भी आरोप लगाया गया है कि पैसे नहीं देने की स्थिति में मजदूरों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मजदूरों के अनुसार काम पर नहीं जाने पर खा...