कश्मीर में चांदनी ने जीता कांस्य पदक
बागपत, मई 16 -- कश्मीर विश्वविद्यालय श्रीनगर में आयोजित हुई अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालय वुशु प्रतियोगिता में जेवी कॉलेज की चांदनी वर्मा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। छात्रा का कॉलेज पहुँचने पर स्वागत व सम्मान किया गया। अभी तीन दिन पहले ही यह अंतर विश्वविद्यायल वुशु प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। इस प्रतियोगिता में जनता वैदिक कॉलेज में बीए चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा चांदनी वर्मा ने भी सीसीएस विवि का प्रतिनिधित्व किया। चांदनी ने पूरी प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त कर विवि व कॉलेज का नाम रोशन कि़या। जेवी कॉलेज पहुँचने पर चांदनी का जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया। कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर डॉ वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चांदनी वर्मा इससे पहले भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त कर चुकी हैं।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.