कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, बुजुर्ग के साथ मारपीट; CM उमर ने जताई नाराजगी
नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- दिल्ली से जम्मू-कश्मीर जा रही बस के ऊपर हरियाणा में हमला किया गया है। इस हमले में बस में सवार एक बुजुर्ग यात्री भी घायल हो गया है। बस के ड्राइवर ने बताया कि बस में सवार यात्रियों को खाने के ब्रेक के लिए एक होटल के पास पार्क किया था। इसी दौरान कुछ लोगों ने जम्मू-कश्मीर नंबर बस के हरियाणा में होने पर आपत्ति जताई और हमला कर दिया। बकौल ड्राइवर, हमलावरों ने उन्हें आतंकवादी भी कहा। इस घटना के सामने आने के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपने हरियाणा समकक्ष के साथ बात की। हरियाणा प्रशासन ने इस मामले में सख्त से सख्त ऐक्शन लेने का भरोसा जताया है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली से जम्मू-कश्मीर जा रही बस नीलोखेरी, करनाल के डिवाइन स्टार होटल के पास खड़ी हुई थी। इसी दौरान यह लड़ाई हुई। इस मामले पर बात करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.