कश्मीर के बाद लद्दाख घूम रहे अमेरिकी दूत, सिंधु में की रिवर राफ्टिंग; दलाई लामा से मुलाकात पर नजर
लेह, अगस्त 21 -- जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से श्रीनगर में मुलाकात के एक दिन बाद भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर गुरुवार को लद्दाख पहुंचे। यह केंद्र शासित प्रदेश की उनकी पहली यात्रा है। लद्दाख पहुंचने के बाद गोर ने लेह में घूमने-फिरने के साथ रिवर राफ्टिंग भी की।त्सोगती से संगम तक की राफ्टिंग टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, लद्दाख पहुंचने के कुछ ही समय बाद सर्जियो गोर ने लेह में घूमकर आसपास के इलाकों को देखा। इसके बाद उन्होंने रिवर राफ्टिंग की। उन्होंने त्सोगती से संगम तक कई किलोमीटर की दूरी राफ्टिंग करते हुए तय की। संगम वह जगह है जहां सिंधु और जंस्कार नदियां मिलती हैं।क्या दलाई लामा से होगी मुलाकात? गोर की दो दिवसीय लद्दाख यात्रा के दौरान दलाई लामा से मुलाकात की भी खबरें सामने आईं। दलाई लामा फिलहाल लद्दाख में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.