देहरादून, जनवरी 31 -- देहरादून। उत्तराखंड के विकासनगर क्षेत्र में कश्मीरी शॉल विक्रेताओं पर हुए कथित हमले के मामले को लेकर जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन (जेकेएसए) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। संगठन ने इसे पहचान आधारित हिंसा की गंभीर घटना बताते हुए चिंता जताई है। जेकेएसए के राष्ट्रीय संयोजक नासिर खुएहामी के अनुसार, सर्दियों में रोजगार के लिए शॉल बेच रहे 18 वर्षीय कश्मीरी युवक से पहले उसकी पहचान और मूल स्थान पूछा गया। कथित तौर पर कश्मीरी और मुस्लिम होने की जानकारी मिलने के बाद उस पर हमला किया गया। युवक को लोहे की रॉड से पीटा गया, जिससे उसके हाथ में फ्रैक्चर हुआ और सिर में गंभीर चोटें आईं, जिनमें 13 टांके लगे। घायल युवक का दून अस्पताल में उपचार चल रहा है। संगठन ने कहा कि ऐसी घटनाएं उत्तराखं...