बरेली, फरवरी 9 -- मेरा युवा भारत कार्यक्रम के तहत एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में आयोजित कश्मीरी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तीसरे दिन कई कार्यक्रम हुए। प्रतिभागियों ने कश्मीर के व्यंजनों के फूड स्टॉल्स व कश्मीर के उत्पादों की प्रदर्शनी व हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया। रविवार को कार्यक्रम की शुरुआत सुबह योग, व्यायाम शिविर के बाद श्रमदान से हुई। इसके बाद कश्मीर के छह जिलों से आए प्रतिभागियों ने फूड स्टॉल्स व प्रदर्शनी की तैयारी शुरू की। अलग-अलग स्वादिष्ट व्यंजन कश्मीरी कहवा, कश्मीरी पुलाव, यखनी, रोगन जोश, कश्मीरी रोटी, फ्रूट कस्टर्ड, कश्मीरी चटनी आदि बनाए। इसके बाद कश्मीरी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। इसमें पश्मीना शॉल, कश्मीरी केसर, अखरोट, बादाम, कश्मीरी कांगरी, कश्मीरी समावार आदि अन्य वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई, जिसे सभी अतिथियों न...