मेरठ, अप्रैल 13 -- रेलवे रोड के शांतिनगर निवासी महिला का निकाह परिजनों ने कश्मीरी युवक से किया था। शादी के बाद अवैध संबंधों के चलते युवक ने महिला का उत्पीड़न शुरू कर दिया। शांतिनगर निवासी नसीमा ने बताया कि 20 साल पहले उसकी शादी कश्मीर के कुंजीपुर पूछल मस्जिद के पास रहने वाले गुलाम हसन लोन पुत्र अब्दुल गफ्फार से हुई थी। वर्तमान में आरोपी पति मेरठ में रेलवे रोड क्षेत्र में रहता है। दोनों के एक 19 साल की बेटी है। आरोप लगाया कि पति के कुछ समय से पड़ोसी विधवा महिला से अवैध संबंध हो गए हैं। 11 फरवरी को आरोपी पति ने मारपीट कर उसे बेटी समेत घर से निकाल दिया। किसी तरह घर पहुंचने के बाद महिला ने रेलवे रोड थाने पर शिकायत की। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले के आदेश पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...