लखनऊ, अप्रैल 19 -- पुराने लखनऊ के मोहल्ले में पेयजल संकट शिकायतों के बाद भी नहीं हो रही सुनवाईलखनऊ, प्रमुख संवाददाताकश्मीरी मोहल्ला, कल्बे आबिद वार्ड में जलकल विभाग की लापरवाही का मामला सामने आया है। गंदे पानी की लगातार शिकायतों के बाद विभाग ने क्षेत्र में नई पाइप लाइन तो डाल दी, लेकिन पुराने घरों के पानी के कनेक्शन दोबारा जोड़ना ही भूल गया। नतीजतन, पूरे इलाके में पेयजल संकट गहरा गया है और लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं।स्थानीय निवासियों के मुताबिक, पिछले कुछ समय से घरों में गंदा और बदबूदार पानी आ रहा था। कई बार शिकायत करने के बाद जलकल विभाग हरकत में आया और पाइप लाइन बदलने का काम शुरू किया। लोगों को उम्मीद थी कि समस्या का स्थायी समाधान होगा, लेकिन विभाग ने काम अधूरा छोड़ दिया। नई पाइप लाइन बिछाने के बाद पुराने कनेक्शनों को जोड़ने की...