श्रीनगर।, सितम्बर 2 -- जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला के एक बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। अनंतनाग में पत्रकारों से बातचीत करते हुए फारूक अब्दुल्ला ने घाटी में कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को मिल रही धमकियों को एक साजिश करार दिया। उन्होंने दावा किया कि इसका मकसद जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल होने से रोकना है। फारूक अब्दुल्ला ने धमकियों की प्रामाणिकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि केवल कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को ही निशाना क्यों बनाया जा रहा है, जबकि राज्य में बाहर के कई वरिष्ठ हिंदू प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी सेवा दे रहे हैं। अब्दुल्ला ने कहा, "इन्हें कौन जारी कर रहा है? क्या यहां केवल कश्मीरी पंडित ही रहते हैं? बाहर से आए अधिकारी जो हिंदू हैं जैसे डीजी पुलिस, डीआईजी, एसप...