रावलकोट, जुलाई 2 -- पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में सरकार विरोधी प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है। 24वें दिन रावलकोट के ऐतिहासिक ईदगाह मैदान में संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के आह्वान पर 80000 से अधिक प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ उमड़ी पड़ी। चारों तरफ नारेबाजी, प्लेकार्ड और भावुक भाषणों का माहौल बना रहा। सभा को संबोधित करते हुए जेएएसी के प्रमुख नेता सरदार अमन खान ने पाकिस्तानी सेना और स्थानीय प्रशासन पर सबसे गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि कश्मीरियों को हथियार देने वाले खुद पाकिस्तानी सेना के अधिकारी थे। अब वही सेना और सरकार उन्हें आतंकवादी बताने की कोशिश कर रही है।सरदार अमन खान ने क्या कहा? प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए सरदार अमन खान ने कहा कि पाकिस्तान की सेना ने ही कश्मीरियों को हथियार सौंपे थे। वे खुद हमें हथिय...