श्रीनगर।, सितम्बर 4 -- जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के दूरस्थ आशदार गली के जंगलों में शुक्रवार को भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ (CRPF) के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान एक आतंकवादी मारा गया। इलाके में एक अन्य आतंकवादी के छिपे होने की आशंका के चलते सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान अभी भी जारी है। घाटी में पिछले कुछ महीनों की शांति के बाद यह पहली बड़ी मुठभेड़ की खबर सामने आई है। पुलवामा जिले के पखरपोरा से बडगाम के यूस्मार्ग की ओर संदिग्ध आतंकवादियों की आवाजाही को लेकर सुरक्षाबलों को खुफिया सूचना मिली थी। सेना की चिनार कॉर्प्स के अनुसार, आशदार गली में संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान जब संदिग्ध गतिविधि दिखने पर चुनौती दी गई तो आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी ढेर कर दिया गया और मौके से एक एक-47 (AK-47) राइफल बरामद हु...