पीलीभीत, जुलाई 17 -- पीलीभीत। जिला अस्पताल में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी सागर सिंह के खिलाफ कार्रवाई और सख्त कर दी है। हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद होने के बाद विवेचक ने मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ा दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना मजबूत साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है, ताकि अदालत में आरोपी के खिलाफ प्रभावी पैरवी की जा सके।

हत्या का विवरण मंगलवार सुबह करीब नौ बजे जिला अस्पताल के सीटी स्कैन कक्ष के बाहर कानपुर निवासी पैरामेडिकल छात्र सागर सिंह ने अपनी सहपाठी बरेली निवासी कशिश पटेल पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। हमले में गंभीर रूप से घायल कशिश की मौके पर ही मौत हो गई थी। बीच-बचाव करने पहुंची अस्पताल की कर्मचारी निधि भी हमले में घायल हो गई थीं। घटना के बाद अस्पताल परिसर म...