बिजनौर, अप्रैल 21 -- बिजनौर। कांशीराम कॉलोनी में हुई कशिश की हत्या ने पूरी कॉलोनी के लोगों को झकझोर कर रख दिया। आसपास के लोगों का कहना था कि राहुल ने कशिश पर धारदार हथियार से कई वार किए और खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया। चीख पुकार सुनकर जब मौके पर लोग पहुंचे और दरवाजा खोला तो राहुल लहूलुहान कशिश को गले लगाए खड़ा था। कशिश के मामा उसे तुरंत ई रिक्शा में जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने कशिश को मृत घोषित कर दिया। लोगों ने बताया कि फ्लैट में हर तरफ खून ही खून बिखरा था। कशिश मौके पर ही दम तोड़ चुकी थी। यह भी पढ़ें- एकतरफा प्रेम में सिरफिरे ने की युवती की चाकू से गोदकर हत्या, गिरफ्तार दिल दहला देने वाली यह वारदात ऐसे समय में हुई, जब परिवार छोटी बेटी के निकाह की तैयारियों में जुटा था। जून में उसकी शादी तय थी और उसी की खरीदारी के लिए परिजन ...