औरंगाबाद, जून 13 -- हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा पार्टी के किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कवींद्र कुमार निराला को गोह विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर पार्टी के उपाध्यक्ष विवेक कुमार उर्फ छोटू, प्रवक्ता मृत्युंजय कुमार, पंचायत अध्यक्ष जशवंत कुमार, प्रकाश कुमार, सतीश कुमार, पिंटू यादव और महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष नीलम देवी ने खुशी जताई है। पार्टी नेताओं ने कवींद्र को बधाई देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में पार्टी का संगठन और मजबूत होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...