गंगापार, मार्च 6 -- संघ परिवार का फूलों संघ होली मिलन, कवि सम्मेलन नारीबारी स्थित बाबा बैजनाथ सावित्री देवी धर्मशाला में हुआ। जिसके मुख्य अतिथि प्रयागराज विभाग प्रचारक सुबंधु ने स्वयं सेवकों संघ फूलों की होली खेली। उन्होंने कहा कि रंगों का त्योहार नहीं समाज में समरसता, एकता और सद्भाव के रंगों को जीवन में आत्मसार करने का संदेश देने वाला पर्व है। विशिष्ट अतिथि बौद्धिक शिक्षण प्रमुख अजय ने कहा कि भारतीय संस्कृति समाज को एकत्र कर समरस सद्भाव पूर्ण समाज की स्थापना का मार्ग दिखाती है, जहां उच नीच और भेदभाव को दूर करना सिखाती है। कवि सम्मेलन में अनुपम मिश्र, अभिषेक द्विवेदी, सुरेश, अक्षय, शिवम, उमाकांत और ठाकुर इलाहाबादी ने अपनी कविताओं से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...