रामपुर, अक्टूबर 4 -- आध्यात्मिक साहित्यिक संस्था काव्यधारा के तत्वावधान में रविवार आज दोपहर 12 बजे से ज्वाला नगर स्थित आनंद कांवेंट स्कूल में एक भव्य कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र कमल आनंद एवं राष्ट्रीय महासचिव राम किशोर वर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सहित उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से वरिष्ठ एवं ख्यातिलब्ध साहित्यकार शिरकत करेंगे। इस दौरान उत्कृष्ट साहित्य सेवा के लिए साहित्यकारों को सम्मानित भी किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...