अररिया, मार्च 13 -- अररिया, संवाददाता गुरुवार की शाम रेणुमहोत्सव के दूसरे सत्र में उपस्थिति श्रोताओं ने तीन आमंत्रित कवियों की रचनाओं का भरपूर लुत्फ उठाया। इसमें मुंबई के प्रसिद्ध हास्य-व्यंग्य कवि दिनेश बावरा सहित तिष्या श्री व अमरदीप कुमार ने अपनी रचनाएं सुनाईं। खासकर प्रसिद्ध हास्य कवि दिनेश बावरा की कविता पर श्रोता लोटपोट करते नजर आए। संचालन कर रहे देश के चर्चित कवि और व्यंग्यकार दिनेश बावरा ने महफिल लूट ली। इस मौके पर मुजफ्फरपुर से आए युवा रंगकर्मी अमरदीप कुमार ने गजलें भी सुनाई और हिंदी की एक बहुत ही मार्मिक का कविता भी। कविता का विषय देश में महिलाओं के साथ होने वाले दुर्व्यवहार और बलात्कार के खिलाफ पुरुषों से एकजुट होकर इसे रोकने का आह्वान बहुत जोशीले अंदाज में किया गया है। वहीं दरभंगा से आई तिष्या श्री ने अपनी मधुर आवाज में गीत सु...