संभल, मार्च 17 -- युग परिवर्तन ट्रस्ट एवं एके रिसॉर्ट कुरकावली के संयुक्त तत्वावधान में रविवार रात आयोजित 'होली के रंग कवियों के संग' होली मिलन समारोह के अवसर पर अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। देर रात तक चले कार्यक्रम में देश के विभिन्न शहरों से आए कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को कभी हंसाया, कभी गुदगुदाया तो कभी गंभीर सामाजिक मुद्दों पर सोचने के लिए प्रेरित किया। कवि सम्मेलन का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद जकार्ता (इंडोनेशिया) से आई कवित्री वैशाली रस्तोगी ने प्रेम की महत्ता पर आधारित अपनी पंक्तियों से श्रोताओं का दिल जीत लिया, 'सरल पहेली प्रेम की, मृदुल प्रेम की धार, डुबकी मारो प्रेम से, हो जाओगे पार। मंच संचालन कर रहे मुरादाबाद के ख्याति-प्राप्त कवि...