फिरोजाबाद, अप्रैल 3 -- फिरोजाबाद। नगर में चल रहे तीन दिवसीय भगवान महावीर जन्मकल्याणक महामहोत्सव के अंतिम दिन अखिल विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें बाहर से आए कवियों ने समां बांध दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कवियों की रचनाओं का जमकर आनंद लिया। नगर में बालयोगी मुनि अमित सागर , आचार्य सुरत्न सागर , मुनि एकत्व सागर , मुनि शिवदत्त सागर , मुनि परमदत्त सागर, आर्यिका विजयमती माता, आर्यिका विश्रेय श्री माता के सानिध्य में चल रहे भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के सभी कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुए।गुरुवार देर रात मेला स्थल पर विराट कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें बाहर से आए कवियों में हरियाणा से दिनेश रघुवंशी, बिहार से शंभू शिखर, फिरोजाबाद के लटूरी लट्ठ, मध्य प्रदेश के राजकिशोर राज एवं मोहित सक्सेना, राजस्थान की सपना सोनी, जयपुर...