लखीमपुरखीरी, अप्रैल 8 -- चैती मेले के दसवें दिन सांस्कृतिक मंच पर स्थानीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शरद बाजपेयी, अध्यक्ष पूर्व जिला उपाध्यक्ष विजय माहेश्वरी एवं विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, इतिहास प्राध्यापक गुरु हरिकिशन, डॉ. आदर्श दीक्षित, समाजसेवी राजेश्वर शुक्ला, शारदा प्रसाद कश्यप, बाबूराम शुक्ला, भजन गायक मुनेन्द्र शुक्ला, डॉ. घासी राम राठौर, व्यापारी विवेक राजपूत सहित नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू उपस्थित रहे। पालिकाध्यक्ष ने अतिथियों का स्वागत कर सभी कवियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। बृजेश तिवारी ने मां की महिमा पर काव्य पाठ किया, वहीं गेंदन लाल कनौजिया ने जीवन के...