गंगापार, मार्च 11 -- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति शेष राजा-राम आर्य की पावन स्मृति को समर्पित होली मिलन समारोह, कवि सम्मेलन तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वंशजों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर गौहनिया स्थित एमवी कॉन्वेंट स्कूल परिसर देशभक्ति, सम्मान और उत्साह के रंग में पूरी तरह रंगा नजर आया। समारोह में बारा विधायक डा वाचस्पति तथा कौशाम्बी की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु वाचस्पति उपस्थित रहे। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आनंद जायसवाल सहित अन्य परिजनों को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशज विचार समिति के संयोजक सूर्य प्रकाश समदरिया के नेतृत्व में किया गया। समारोह का विशेष आकर्षण कवि सम्मेलन रहा, जिसमें देश और समाज की भावनाओं को शब्द देने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.