प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 7 -- बनी तेरहमील, हिन्दुस्तान संवाद। गधियावां के श्री शिव सांई धाम मंदिर परिसर में आयोजित होली महोत्सव 2026 में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। श्री शिव साई धाम संस्थान ट्रस्ट और राष्ट्रीय परशुराम सेना की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कवि सम्मेलन मुख्य आकर्षण रहा। कवि जयराम पांडे 'राही' की राष्ट्रभक्ति कविताओं और हमदम प्रतापगढ़ की शायरी ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। संचालन कवि मनोज यादव ने किया। लोकगीत गायक शंभू तिवारी एंड पार्टी ने फागुन के गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर रामबोध पांडे, देवेंद्र नाथ पांडेय, रूपेश गिरी, रमाशंकर पांडेय, राकेश दीक्षित, राकेश चौरसिया, देवी प्रसाद पांडे, सुभाष पांडेय, सुनील पांडेय, विनोद पांडेय, जलजमणि दुबे, ग्राम प्रधान प्...