कवि सम्मेलन और गंगा आरती से सराबोर रहा महोत्सव
प्रयागराज, मई 20 -- प्रयागराज, संवाददाता। हरिहर गंगा आरती समिति व जय त्रिवेणी, जय प्रयाग सेवा समिति की ओर से आयोजित गंगा महोत्सव के चौथे दिन भव्यता के साथ गंगा मैया की आरती की गई। जहां रामघाट पर आरती समिति के कवि सम्मेलन में अपराजिता दुबे, डॉ. आभा मधुर श्रीवास्तव, काव्याश्री जैन, अखिलेश द्विवेदी, डॉ. अतुल बाजपेई, राधेश्याम भारती, अभय निर्भीक व शैलेंद्र मधुर ने अपनी रचनाओं के पाठ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। वहीं सेवा समिति के जगदीश रैंप स्थित मंच पर भजन गायिका प्रिया सोनी ने गंगा मैया को समर्पित एक से बढ़कर एक भजनों की मनमोहक प्रस्तुति की। इस दौरान भोलेनाथ व मां काली की झांकी जनमानस के बीच आकर्षण का केंद्र रही। यह भी पढ़ें- हर-हर गंगे-जय मां गंगे गूंजा, भव्यता से उतारी आरती
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.