खगडि़या, फरवरी 11 -- खगड़िया। नगर संवाददाता बाँका के बौंसी में कवि सम्मेलन सह समारोह अनुगूँज 2026 के मौके पर खगड़िया जिले के कवि को सम्मानित किया गया। बताया जा रहा है कि जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत दरियापुर भेलवा पंचायत के नयागांव निवासी कवि सह साहित्यकार डॉ. कामाख्या चरण मिश्र को साहित्य शिरोमणि, महाकवि जानकीवल्लभ शास्त्री स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। डॉ. मिश्र की 'माँ' कविता की पंक्तियाँ सुनते ही सभागार तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम में हिन्दी साहित्य सम्मेलन बाँका के संरक्षक दादा शंकर दास, कवि-गीतकार सुजीत जी, उत्तम लयकार सहित अनेक कवियों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.