कवि राम रतन को बरेली में मिला काव्य शिल्पी सम्मान
रुद्रपुर, सितम्बर 7 -- खटीमा। राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय के शिक्षक एवं कवि राम रतन यादव को रविवार को बरेली में श्रेष्ठ काव्य शिल्पी सम्मान से सम्मानित किया गया। आध्यात्मिक एवं साहित्यिक संस्था काव्यधारा, रामपुर की बरेली इकाई की ओर से इंजीनियर्स भवन में कवि सम्मेलन, पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। वरिष्ठ कवयित्री अलका गुप्ता के संयोजन और संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र कमल आनंद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में साहित्यकार राम रतन यादव को हिंदी साहित्य एवं काव्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यादव के सम्मानित होने पर खटीमा के साहित्यकार डॉ. महेंद्र प्रताप पांडे, जगदीश कुमुद पंत, डॉ. रूपचंद शास्त्री मयंक, त्रिलोचन जोशी, हेमा जोशी, विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजलि कपिल, वीरेंद्र कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.