छपरा, सितम्बर 7 -- छपरा। शहर के भागवत विद्या पीठ विद्यालय में रविवार को हिन्दी गजल के महानायक कवि दुष्यंत कुमार को उनकी जयंती पर याद किया गया। डा. सुधा बाला ने साहित्य जगत में कवि दुष्यंत के अवदानों की चर्चा की। इसके पूर्व आयोजक डा. देवेन्द्र कुमार सिंह और विद्यालय के प्राचार्य डा. अमरेन्द्र कुमार सिंह बुलेट ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया। प्रो. अरूण कुमार सिंह ने कहा कि दुष्यंत केवल कवि नहीं बल्कि शासन-प्रशासन और समाज को आईना दिखाने वाले योद्धा साहित्यकार थे। शहर के साहित्यकार मो. सुहैल अहमद हाशमी और निर्भय नीर को कवि दुष्यंत सम्मान व समारोह के अध्यक्ष शंभू कमलाकर मिश्र को लाइव टाइम एचिवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का दूसरा सत्र कवि सम्मेलन था, जिसकी अध्यक्षता डा. उमाशंकर विश्वकर्मा ने की। कवि सुरेश चौबे, कविन्द्र कुमार...