वाराणसी, अगस्त 14 -- वाराणसी। बीएचयू के हिन्दी विभाग में शुक्रवार को कवि दिनेश कुशवाह का सम्मान और एकल काव्य-पाठ हुआ। विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र रहे दिनेश कुशवाह अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, रीवा में हिंदी विभाग के अध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके दो कविता संग्रह 'इसी काया में मोक्ष' और 'इतिहास में अभागे' हिंदी समाज में बहुचर्चित रहे हैं। कार्यक्रम में स्वागत वक्तव्य देते हुए प्रो. मनोज कुमार सिंह ने कहा कि दिनेश कुशवाह ने बीएचयू से ही राहुल सांकृत्यायन पर शोध किया। इस कारण उनकी कविताओं में बौद्ध दर्शन और मार्क्सवादी चिंतन का प्रभाव है। कवि दिनेश कुशवाह ने एक लड़ाई, अनवरत, मंदिर, सोच लीजिए, आत्मपरिचय, एकलव्य की तरफ से, हमारा खून क्यों लाल, बनारस आदि कविताओं का पाठ किया। यह भी पढ़ें- Lucknow News: तिरंगा यात्रा: विधि संकाय में...