संभल, अप्रैल 22 -- कल्कि महोत्सव/विकासोत्सव 2025 के अंतर्गत बहजोई रोड से लायंस स्कूल चंदौसी तक निर्मित सड़क का लोकार्पण 24 अप्रैल किया जाएगा। करीब 1 करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से बनी इस सड़क का नामकरण हिंदी के प्रसिद्ध कवि डॉ. कुँअर बेचैन के नाम पर किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. कुँअर बेचैन स्मृति न्यास ऑस्ट्रेलिया के तत्वावधान में शक्तिनगर टी-प्वाइंट (बहजोई मार्ग) पर होगा। मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद चंदौसी की अध्यक्षा लता वार्ष्णेय एवं उप जिलाधिकारी नीतू रानी की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम में शहर के साहित्यकारों, साहित्य प्रेमियों के साथ-साथ डॉ. कुँअर बेचैन के परिजन-छोटे भाई राजकुमार सक्सेना एवं भतीजे प्रतीक सक्सेना भी शामिल होंगे। गौरतलब है कि डॉ. क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.