मैनपुरी, दिसम्बर 15 -- अंतर्राष्ट्रीय कवि डा. विष्णु सक्सेना, डा. प्रवीण शुक्ला को इस बार महाकवि गीत ऋषि डा. कुंवर बेचैन साहित्य सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह साहित्य उत्सव किशनी के सदर बाजार स्थित एक मैरिज होम में 20 दिसंबर की दोपहर 2 बजे से आयोजित होगा। नगर के श्री नारायण विद्या आश्रम द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम लंबे समय बाद संपन्न हो रहा है। इन कवियों को उनके अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कविता को स्थापित करने के लिए दिया जा रहा है। इसके तहत 1.11 लाख रुपये की धनराशि, सम्मान पत्र व अंगवस्त्र प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार डा. सुरेश अवस्थी कानपुर करेंगे। इस दौरान डा. वंदन कुंवर, ओज कवि अजय अंजाम, रामायण धर भी शामिल होंगे। कवि नरेंद्र संगम मैनपुरी का प्रतिनिधित्व करेंगे। उत्तर प्रदेश साहित्य सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी क...