मोतिहारी, फरवरी 26 -- मोतिहारी। मोतिहारी शहर में एक ही छत के नीचे लैब अल्ट्रासाउंड सिटी स्कैन के साथ साथ एक्सरे की सुविधा होने से मरीजों को अब जगह जगह जांच के लिय नहीं जाना होगा। कवि डायग्नेस्टिक इमेजिंग सेंटर पहले से ही जांच के मामले में जिला में प्रतिष्ठित केंद्र के रूप में चर्चित है। इस केंद्र के संचालक डॉक्टर संजय कुमार ने बताया कि सभी जांच विशेषज्ञ के द्वारा ही होता है। अल्ट्रासाउंड करने के लिय सीनियर कंसल्टेंट रेडियोलॉजिस्ट डाक्टर तरुण कुमार जो पटना मेडिकल कॉलेज से एमबीएस एमडी और डीएमआरडी की डिग्री हासिल किया है । उनके द्वारा अल्ट्रासाउंड जांच किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज से अल्ट्रासाउंड चालू हो गया। प्रथम दिन पांच मरीज का अल्ट्रासाउंड किया गया। मरीज का जांच रिपोर्ट ऑन लाइन भी कर दिया जाता है,जैसा की जांच का किया जाता है।

हिंदी...