हरिद्वार, अगस्त 23 -- अखिल भारतीय साहित्य परिषद की हरिद्वार इकाई के की ओर से रविवार को ओम विहार स्थित हरि सदनम में कवि गोष्ठी आयोजित की गई। संचालन कवि डॉ. सुशील कुमार त्यागी अमित ने किया।गोष्ठी में राजकीय इंटर कॉलेज त्यूंखर, रुद्रप्रयाग के प्रवक्ता एवं कवि डॉ. अरुण किशोर भट्ट ने अपनी कविता भारत का जो भाल रहा है, पग-पग मुझे संभाल रहा है, पर काव्य पाठ कर श्रोताओं की खूब वाहवाही बटोरी। डॉ. सुशील कुमार त्यागी अमित ने कहा, जितना सरल समझते हो तुम, कवि होना आसान नहीं, भावहीन मनुज को कभी मिलता यूं वरदान नहीं। डॉ. विजय कुमार त्यागी ने कहा, जो साधक नित भोर काल में समय से कविता करते हैं, वे अपने साहित्य सृजन में सदा उन्नति करते हैं। इस अवसर पर डॉ. अरुण किशोर भट्ट को काव्य सृजन के लिए सम्मानित किया गया। गुरुकुल कांगड़ी के दर्शन विभाग के सहायक प्रोफेस...