बांका, मई 5 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। लंबी लड़ाई और संघर्ष के बाद कवि गुरु एक्सप्रेस ट्रेन की ठहराव की स्वीकृति पूर्वी रेलवे के महा प्रबंधक से मिलने के बाद भी इस ट्रेन का ठहराव यहां नहीं होने पर धौनी स्टेशन संघर्ष समिति ने कड़ी आपत्ति जताई है। मंगलवार को संघर्ष समिति की एक बैठक स्टेशन परिसर के आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सिकंदर प्रसाद यादव ने की। बैठक में क्षेत्र के दर्जनों लोग शामिल हुए। संघर्ष समिति के अध्यक्ष श्री यादव व सचिव प्रमोद सिंह वेलडन ने कहा कि कवि गुरु एक्सप्रेस, गंगा दामोदर सहित अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिए संघर्ष समिति लंबी लड़ाई लड़ी, इसके बाद गोड्डा-रांची एक्सप्रेस व गोड्डा-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस, गोड्डा-टाटा एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव तो हो रहा है, लेकिन कवि गुरु एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं हो रहा है,...