कवि कुमार विश्वास ने कैंची धाम के दर्शन किए
नैनीताल, जून 27 -- भवाली। प्रसिद्ध कवि एवं वक्ता कुमार विश्वास ने शनिवार को कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर प्रबंधक प्रदीप साह ने उनका स्वागत कर मंदिर की व्यवस्थाओं व बाबा के जीवन से जुड़ी जानकारी दी। कुमार विश्वास के कैंची धाम पहुंचने की सूचना पर उनके प्रशंसकों में भी उत्साह दिखाई दिया। उन्होंने मंदिर परिसर में कुछ समय बिताया और बाबा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। कुमार विश्वास ने कहा कि बाबा के दर्शन कर मन को शांति मिली। यह भी पढ़ें- कवि कुमार विश्वास ने कैंची धाम के दर्शन किए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.